
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने से छोटी उम्र के एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की केमिस्ट्री उनके फैंस को खूब पसंद आती है। अर्जुन कपूर की फिल्म भूत पुलिस रिलीज हुई है। जिसे लेकर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका ने अपना रिव्यू दिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में सैफ अली खान, यामी गौतम, और अर्जुन कपूर दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
अब हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म भूत पुलिस रिलीज हुई है। जिसे लेकर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका ने अपना रिव्यू दिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में सैफ अली खान, यामी गौतम, और अर्जुन कपूर दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने भी इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अर्जुन कपूर की एक्टिंग की तारीफ की है।
वहीं अगर बात फिल्म की करें तो इस फिल्म में यामी, सैफ और अर्जुन के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जावेद जाफरी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन पवन कृपलानी ने किया है।
मलाइका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा सैफू, अर्जुन, यामी ये बहुत अच्छा था। फैंस को सैफ अली खान की एक्टिंग बेहद पसंद आ रही है। वहीं फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को हर वक्त सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। हर अच्छे बुरे वक्त ये कपल एक-दूसरे का साथ देता है। अर्जुन और मलाइका बी टाउन के सबसे पॉपुलर कप्लस में से एक हैं। दोनों की शादी को लेकर भी कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि कपल की तरफ से इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई गई है।
Government Advertisement...
फिल्म को कोरोना वायरस की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। वहीं अगर बात अर्जन कपूर की करें तो वो हाल ही में फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में नजर आए थे। उनके साथ इस फिल्म मे नीना गुप्ता नजर आई थी। इसके अलावा अर्जुन संदीप और पिंकी फरार में नजर आए थे।







