
पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लाकर कांवड़ियों ने ताड़ीखेत, रानीखेत होते हुए मौना गांव तक भव्य शोभायात्रा निकाली। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। महाकुलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
- हरिद्वार से गंगाजल लाकर महाकुलेश्वर में होगा जलाभिषेक
- मौना गांव में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे
- ताड़ीखेत से रानीखेत तक निकली भव्य शोभायात्रा
- हनुमान मंदिर में भंडारे के साथ हुआ स्वागत
भुवन बिष्ट, रानीखेत / देवभूमि समाचार
रानीखेत। पावन महाशिवरात्रि पर महाकुलेश्वर मंदिर में कांवड़ियों द्वारा महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। विकासखंड ताड़ीखेत के मौना गांव से निकले कांवड़ियों का दल गंगाजल लेकर हरिद्वार से बिनसर महादेव, ताड़ीखेत होते हुए गनियाद्योली पहुंचा। यहां से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो रानीखेत होते हुए मौना गांव पहुंची। भोलेनाथ के जयकारों के साथ विकासखंड ताड़ीखेत के मौना में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
Government Advertisement...
भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। तीर्थ नगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। कांवड़ियों के साथ गनियाद्योली, रानीखेत, घिघांरीखाल, चौकुनी, मौना होते हुए हनुमान मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर में महंत ब्रह्मानंद भारती महाराज द्वारा कांवड़ियों का स्वागत किया गया। कांवड़ियों ने महंत ब्रह्मानंद भारती महाराज का आशीर्वाद लिया।
मौना गांव में बड़ी संख्या में लोगों ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं व पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग एवं पारंपरिक परिधानों में महिलाएं शामिल हुईं। हनुमान मंदिर में शोभायात्रा पहुंचने पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पावन महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों द्वारा महाकुलेश्वर मंदिर, चौकुनी मौना में जलाभिषेक किया जाएगा।








