
इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़के की मां को निर्वस्त्र घुमाया और आधी रात को उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सात लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
[/box]बंगलूरू। कर्नाटक के बेलगावी में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां को अपने बेटे का एक लड़की के साथ प्रेम संबंध होना महंगा पड़ गया। दरअसल, होसा वंतमुरी गांव में एक महिला को खंभे से बांधकर पीटा गया। इतना ही नहीं उसे कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया भी गया। महिला का आरोप सिर्फ इतना था कि उसका बेटा एक लड़की के साथ भाग गया था।
रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को हुई। यहां एक युवक का एक लड़की साथ प्रेम संबंथ था। दोनों एक साथ रहना चाहते थे इसलिए घर से भाग गए। हालांकि, लड़का और लड़की दोनों एक ही समुदाय के हैं। जब भागने की बात लड़की के घरवालों को मिली तो उन्होंने युवक के घर पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ कर दी।
इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़के की मां को निर्वस्त्र घुमाया और आधी रात को उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सात लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में डीएआर की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं, पुलिस आयुक्त एस एन सिदरामप्पा ने घटनास्थल का दौरा किया।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]