उत्तराखण्ड समाचार

हरियाली, शांति, समृद्धि का प्रतीक लोकपर्व हरेला 2023 आज

हरियाली, शांति, समृद्धि का प्रतीक लोकपर्व हरेला 2023 आज, उत्तरांचल उत्थान परिषद ने हरिद्वार बाइपास स्थित लक्ष्मण सिद्ध कालोनी स्थित मंदिर परिषद में पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृभूषण गैरोला ने परिसर में बिल्वपत्र की पौध रोपा। उन्होंने हरेला को व्यापक जन हिस्सा बनाने की अपील की।

देहरादून। हरियाली, शांति, समृद्धि का प्रतीक लोकपर्व हरेला आज मनाया जा रहा है। आज घर-घर में हरेला पूजन किया जाएगा और उसके बाद पौधे रोपे जाएंगे। यह पर्व खासकर कुमाऊं में मनाया जाता है। राज्‍यभर में फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपे जाएंगे। निरंजनपुर मंडी में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पौधारोपण करेंगे। साथ-साथ काश्तकारों को संबोधित करेंगे। सोमवार को दोपहर एक बजे वह पहले पौधारोपण कर सफाई अभियान चलाएंगे।

इसके बाद उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से काश्तकारों को व व्यापारियों को अवगत कराएंगे। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की ओर से काश्तकारों के हितों में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। रविवार को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के साथ ही राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपकर धरा को हरा भरा करने का संकल्प लिया। कइयों ने एक दूसरे को पौधा उपहार में भेंट कर उसकी सुरक्षा की भी शपथ ली।

सामाजिक संस्था धाद के सदस्यों ने गांधी पार्क से घंटाघर होते हुए कनाट पैलेस तक रैली निकाली। ढोल दमाऊं व मांगलगीतों के साथ उजड़ रहे गांव, बंजर होती खेती, व शहर में कट रहे पेड़ पर सवाल उठाए। शांति अमोली बिंजोला व सुनीता बहुगुणा ने ढोल की थाप व पद्मश्री डा. माधुरी बड़थ्वाल, लोकगायिका रेखा धस्माना उनियाल ने हरेला गीतो की प्रस्तुति देते हुए पृथ्वी को हरा भरा रखने का संदेश दिया।

धाद के उपाध्यक्ष डीसी नौटियाल ने कहा कि अगली पीढ़ी यह पर्व कैसे मनाएगी इस पर सभी को गंभीर विचार करना होगा। सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने कहा कि राजय में पर्यावरण को लेकर मौजूदा तंत्र की अनदेखी है। इस ओर जागरूक करने की जरूरत है। पर्यावरण कार्यकर्ता आशीष गर्ग ने कहा कि देहरादून में कट रहे पेड़ पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हरेला एक जन आंदोलन बनेगा तभी देहरादून की हरियाली लौटेगी। इस मौके पर बीजू नेगी, विजय जुयाल, विनय आनंद बौड़ाई, उत्तम सिंह, शिव प्रकाश, लक्ष्मी मिश्रा, सुदीप जुगरान आदि रहे।

उत्तरांचल उत्थान परिषद ने हरिद्वार बाइपास स्थित लक्ष्मण सिद्ध कालोनी स्थित मंदिर परिषद में पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृभूषण गैरोला ने परिसर में बिल्वपत्र की पौध रोपा। उन्होंने हरेला को व्यापक जन हिस्सा बनाने की अपील की। इस मौके पर लक्ष्मण सिद्ध कालोनी के अध्यक्ष अर्जुन पटवाल, उपाध्यक्ष केसी डंडरियाल, सचिव लाल सिंह रावत आदि रहे। इसके अलावा श्री महाकाल सेवा समिति ने हरेला पर सड़ते पेड़ों को ट्रीगार्ड से मुक्त कराने की मुहिम शुरू की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने करनपुर मंडल व अंबेडकर नगर मंडल, संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति ने सुंदरवाला, वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन एंड नालेज के कार्यकर्ताओं ने बंजारावाला के राजेश्वर कालोनी में हरेला मनाने हुए पौधारोपण भी किया। हिमालयन एकोज के सदस्यों ने गांधी पार्क से रैली निकाली।

ग्राम पंचायत गलज्वाड़ी में हरेला को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पुंडीर ने ग्रामीणों के साथ पौधे रोपे। साथ ही अन्य को भी अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की। इस मौके पर गलज्वाड़ी की ग्राम प्रधान लीला शर्मा, ग्राम प्रधान गंगोल पंडितवाड़ी सुनील छेत्री, रेखा, विमला आदि रहे।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

हरियाली, शांति, समृद्धि का प्रतीक लोकपर्व हरेला 2023 आज, उत्तरांचल उत्थान परिषद ने हरिद्वार बाइपास स्थित लक्ष्मण सिद्ध कालोनी स्थित मंदिर परिषद में पौधारोपण किया। मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृभूषण गैरोला ने परिसर में बिल्वपत्र की पौध रोपा। उन्होंने हरेला को व्यापक जन हिस्सा बनाने की अपील की।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights