उत्तराखण्ड समाचार

पहाड़ से मैदान तक खिली हल्की धूप, ठंडी हवाओं ने किया परेशान

ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े खरीदे और अलाव का सहारा लिया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि शहर में ठंड से बचने के लिए पालिका ने डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है।

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम ठंड हो रही है तो दोपहर में धूप निकल रही है। बुधवार को पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। कई जगहों पर हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल गई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाओं के चलने से ठंड का अहसास हो रहा है।

नए साल में प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश भर में 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा। 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

मसूरी में सुबह चटक धूप निकली है। लेकिन ठंडी हवाओं ने परेशान किया हुआ है। शहर में पर्यटकों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े खरीदे और अलाव का सहारा लिया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि शहर में ठंड से बचने के लिए पालिका ने डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

 


Advertisement… 


Advertisement… 


Advertisement… 

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights