
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
केदारनाथ उपचुनाव : जनता की उम्मीदों की जीत: डॉ निशंक… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की युवामुखी और दूरदर्शी नीतियों ने क्षेत्रीय विकास और संतुलन को गति दी है। डॉ. ‘निशंक’ ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा। उन्होंने कहा कि समर्पित प्रचार अभियान और जनसंपर्क ने भाजपा की संगठनात्मक शक्ति को प्रदर्शित किया। #अंकित तिवारी
[/box]
Government Advertisement...
केदारनाथ। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आशा नौटियाल ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस सफलता पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने पार्टी को बधाई देते हुए इसे केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डबल इंजन सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।
डॉ. ‘निशंक’ ने इस विजय को अभूतपूर्व करार देते हुए इसे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सांस्कृतिक पुनरुत्थान, और भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, “यह जीत भाजपा के विकासोन्मुखी एजेंडे और उत्तराखंड के पुनर्निर्माण में जनता के भरोसे को दर्शाती है।” उन्होंने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पिछले कुछ वर्षों में केदारनाथ धाम को विश्वस्तरीय पहचान मिली है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की युवामुखी और दूरदर्शी नीतियों ने क्षेत्रीय विकास और संतुलन को गति दी है। डॉ. ‘निशंक’ ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा। उन्होंने कहा कि समर्पित प्रचार अभियान और जनसंपर्क ने भाजपा की संगठनात्मक शक्ति को प्रदर्शित किया।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह जीत जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। अब भाजपा सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनकल्याणकारी कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाए। केदारनाथ विधानसभा में भाजपा की यह विजय न केवल पार्टी के लिए उत्साहजनक है, बल्कि भविष्य के चुनावों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है। यह जीत दर्शाती है कि उत्तराखंड की जनता विकास, समर्पण और सशक्त नेतृत्व के साथ खड़ी है।
इतिहास रचने को तैयार हैं रचनाकार बंजारा महेश राठौर सोनू की कलम





