राष्ट्रीय समाचार

पत्रकार संघ ने किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पत्रकारों की सुविधा के लिए किया जाएगा पत्रकार भवन का निर्माण: शीतल

अशोक शर्मा

गया, बिहार। गया जिला के बाराचट्टी मे स्थानी पत्रकार संघ के तत्वावधान में बाराचट्टी प्रखंड के नवनिर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह सह नेतृत्व क्षमता विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन जी. एस मैरिज हॉल शोभ में किया गया।

संघ के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार विनोद विरोधी की अध्यक्षता एवं सुजीत कुमार वर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, उप मुखिया, सरपंच ,उपसरपंच ,पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, उनके मिले अधिकारों को अमलीजामा पहनाने ,पंचायत मुख्यालय में नियमित उपस्थिति दर्ज करने एवं पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने संबंधी विषयों पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रतिनिधियों ने खुलकर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम के आरंभ में स्थानीय पत्रकारों समेत जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ,स्थानीय जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव ,पूर्व प्रमुख गीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि उन समस्याओं से हमें अवगत कराएं ,जो उनके कार्य क्षेत्र के बाहर हैं अथवा जो आप से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पत्रकारों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि पत्रकारों की समस्याओं से हम रूबरू हैं उन्हें हमारी तरफ से हरसंभव मदद रहेगी।

उन्होंने संघ की एकता को बरकरार रखते हुए उन्हें पत्रकार भवन के लिए सहयोग प्रदान करने की भी बात रखी ।श्री यादव ने क्षेत्र की जर्जर सड़क को समेत अन्य समस्याओं के निदान के लिए बात रखी। संघ के अध्यक्ष विनोद विरोधी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के समन्वय स्थापित होना चाहिए ताकि क्षेत्र की समस्याओं का उपाय ढूंढा जा सके ।पत्रकार अमित सिंह ने कार्यक्रम में आगत अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य पत्रकारों में अशोक शर्मा, ब्रजेश कुमार सिंह, संजय केसरी, राहुल नयन, गणेश गुप्ता ,पप्पू कुमार की भूमिका काफी सराहनीय रही ।वहीं कार्यक्रम में मौजूद पूर्व उप प्रमुख गीता देवी, मुखिया विजय कुमार सिन्हा ,छोटू दास ,रजिया देवी, जिप सदस्य अरविंद यादव, सरपंच संघ के अध्यक्ष विजय पासवान, विनोद पासवान, सौदागर यादव, नेहा रानी, नथुनी यादव, उप प्रमुख सोना बली यादव ,गणेश कुमार आदि शामिल थे।


¤  प्रकाशन परिचय  ¤

Devbhoomi
From »

अशोक शर्मा

देवभूमि ब्यूरो चीफ, गया

Address »
बाराचट्टी, गया, बिहार

Publisher »
देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड)

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights