जनता दल यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

अशोक शर्मा
गया, बिहार। ब्रजेंद्र कुमार दांगी ने बैठक की अध्यक्षता किया और संचालन बह्ममदेव शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि नीतीश राज में शैक्षणिक,समाजिक,आर्थिक,राजनीतिक विकास अतिपिछडा वर्ग में दिखने लगी है। जनहित में कार्य करने से संगठन का विस्तार होगा।
नीतीश सरकार के कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी घर घर देने से संबंध मजबूत होगी। नीतीश सरकार के विभिन्न सारी योजनाओं में से सालों भर चलने बाली योजनाएं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,स्वयं सहायता भत्ता योजना,मुख्यमंत्री उधमी योजना,मुख्यमंत्री ग्रामीण सवारी गाडी योजना की जानकारी घर पर जाकर देने से संगठन मजबूत होगा और लोग पार्टी से जुड़ेंगे।
श्री कुमार ने उधमी योजना में लाये गए बदलाव को बताया। 102 ट्रैड को कम करके अब 54 कर दिया गया है।उन्ही 54 टरैड पर ही अब अनुदान मिलेगा। जनता दल यू के संगठन का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाना है।पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि 2005 के बाद राजनीति का दशा दिशा अतिपिछडा वर्ग बदल दिया है।
कार्यकर्ताओं से अपील किया कि पार्टी के विचारधारा से लोगो को अवगत कराएं।पुष्पेंदु पुष्प ने कहा कि जनता दल यू महापुरुषों के विचारधारा पर आधारित है। जनता दल यू में परिवारवाद का कहीं कोई गुंजाइश नहीं है। जनता दल यू समाज सुधार का कई कार्यक्रम चलाई है। संगठन के माध्यम से ही कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता है।
जनहित में कार्य करने से संगठन मजबूत होगा। बैठक को संबोधित करने वाले में गिरीश प्रसाद,अजय प्रसाद,राकेश कुमार आडवाणी,शिवनंदन प्रसाद ने अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के संगठन के विस्तार में सहयोग करने का संकल्प लिया। नीतीश सरकार के द्वारा जातीय जनगणना कराने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोटि-कोटि आभार प्रकट किया। गुरारु बाजार में जुलूस निकालकर नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करने का निर्णय लिया गया।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() |
From »अशोक शर्मादेवभूमि ब्यूरो चीफ, गयाAddress »बाराचट्टी, गया, बिहारPublisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
---|