राष्ट्रीय समाचार

गरीब लोगों की इज्जत और रोटी की लड़ाई में शहीद हुए “जगदेव बाबू”

अशोक शर्मा

बिहार, गया। बैठक में बिहार लेलीन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी का शहादत दिवस समारोह आयोजित किया गया। साथ ही कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जगदेव बाबू ने गरीब गुरबों के इज्जत और रोटी की लड़ाई में शहीद हुए।

उनके शहादत को सलाम और उनके कुर्बानी को हमेशा याद किया जाएगा।श्री कुमार ने बताया कि केंद्रीय इस्पात मंत्री आर सी पी सिंह के सम्पर्क एवं आभार यात्रा में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के साथियों ने भीषण गर्मी में एकजुटता का संदेश दिया जिसके लिए उन्हें अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।

श्री कुमार ने बताया कि अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी दी जाएगी। पंचायत चुनाव सम्पन्न होने पर सांगठनिक विस्तार हेतु बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में शामिल होने वाले में विष्णु देव प्रजापति, भरत चंद्रवंशी, शशी प्रभा, राजेश रजक, योगेन्द्र सिंह कुशवाहा, शम्भू शर्मा, राजीव केवट, इंद्र ठाकुर, रामानंद शर्मा, राजकुमार अकेला, दिनेश ठाकुर,रण विजय ठाकुर, कैलाश चंद्रवंशी,श्रवण केवट,मनोज कुमार,हरी साव, बिरजू चंद्रवंशी, प्रेम चंद्रवंशी आदि लोग मौजूद थे।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights