
मैं थक चुकी हूं… सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटक गई 19 साल की बेटी, एसओ ने बताया, घर पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि युवती एक कंपनी में काम करती थी। एक दिन पहले उसका भाई से कुछ विवाद हुआ था।
[/box]देहरादून। मम्मी-पापा मुझे माफ करदो….मैं थक चुकी हूं..अब जीना नहीं चाहती। ये सब बातें एक कागज पर लिखकर 19 साल की युवती फांसी पर लटक गई। परिजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। अभी तक घर की जिम्मेदारियों से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
घटना क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुई। एसओ शिशुपाल सिंह राणा ने बताया, कंट्रोल रूम से मोहब्बबेवाला में एक युवती की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो युवती के पिता सुनील शर्मा मौजूद थे। उन्होंने बताया, वह एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी किसी काम से दिल्ली गई हैं।
बेटी संजना शर्मा (19) अपने भाई के साथ घर पर थी। उन्होंने संजना को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। वह घर आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। संजना चुन्नी के सहारे फांसी पर लटकी थी। दरवाजा तोड़कर संजना को उतारा और अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
[videopress UU3EbF5E]एसओ ने बताया, घर पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि युवती एक कंपनी में काम करती थी। एक दिन पहले उसका भाई से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने रात में खाना भी नहीं खाया था। हालांकि, आत्महत्या के असल कारण क्या हैं, इसकी जांच की जा रही है।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।