
केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना जैसलमेर के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक( गणित) और कवि तथा लेखक श्री मुकेश बिस्सा को नमस्ते इंडिया काउंसिल ऑफ एजुकेटर(नाइस) पुणे और नमस्ते इंडिया मैगजीन के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर “एजुकेटर ऑफ द ईयर 2022″ सम्मान से नवाजा गया है।
यह सम्मान इन्हे इनकी शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सेवाओं के कारण दिया गया है। इसके अलावा एक और संस्था निरूजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के द्वारा भी” इन्हे शिक्षा रत्न 2022 अवार्ड” से शुशोभित किया गया है।
इन्हे पूर्व में भी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए देश विदेश की अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मनित किया जा चुका है।
Government Advertisement...
शिक्षक दिवस पर ये सम्मान मिलने पर इनके विद्यालय के सहकर्मियों,परिवारजनों और शुभचिंतकों ने बेहद खुशी का इजहार किया है,एवम इनके उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है।







