उत्तराखण्ड समाचार

उत्तराखंड में आफत की बरसात, कई शहर हुए जलमग्न

उत्तराखंड में आफत की बरसात, कई शहर हुए जलमग्न, नदी-नालों के उफान पर आने के कारण क्षेत्रवासियों में दहशत रही। शुक्रवार सुबह ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली। हालांकि, आसमान में आंशिक बादल छाये रहे और दोपहर बाद कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ीं।

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की वर्षा जारी है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर भारी वर्षा हो रही है। गुरुवार रात दून में कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि हुई। सहस्रधारा क्षेत्र में रातभर में 150 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। भारी वर्षा से शहरभर में जलभराव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को दून में आंशिक बादल छाए रहने की आंशका है।

कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। बीते गुरुवार मध्यरात्रि के बाद तक दून में भारी वर्षा हुई। सहस्रधारा रोड क्षेत्र के साथ ही जौलीग्रांट, मोहकमपुर, आशारोड़ी, राजपुर आदि क्षेत्रों में 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई। इसके अलावा ऋषिकेश के नीलकंठ क्षेत्र और यमकेश्वर में भी करीब ड़ेढ सौ मिमी वर्षा दर्ज की गई। दून में भारी वर्षा के दौरान मुख्यमार्ग नदी में तब्दील हो गए।

नदी-नालों के उफान पर आने के कारण क्षेत्रवासियों में दहशत रही। शुक्रवार सुबह ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली। हालांकि, आसमान में आंशिक बादल छाये रहे और दोपहर बाद कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ीं। दिनभर शहर में उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया और अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के एक से दो दौर हो सकते हैं। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शहरों का तापमान

शहर
अधिकतम
न्यूनतम
देहरादून
34.2
23.2
ऊधमसिंह नगर
34.5
25.7
मुक्तेश्वर
23.4
16.2
नई टिहरी
17.9
17.9

बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध कटान… पुरोला में कार्रवाई के आदेश जारी


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

उत्तराखंड में आफत की बरसात, कई शहर हुए जलमग्न, नदी-नालों के उफान पर आने के कारण क्षेत्रवासियों में दहशत रही। शुक्रवार सुबह ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली। हालांकि, आसमान में आंशिक बादल छाये रहे और दोपहर बाद कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ीं।

अक्तूबर से फिर भारी बिजली संकट के आसार

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights