
(देवभूमि समाचार)
भारतीय लेखक नवनीत कुमार शुक्ल ने विश्व पटल पर जनपद के साथ-साथ भारत का नाम रोशन किया है। उनका नाम लंदन के हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में सर्वाधिक हिन्दी पुस्तकों एवं ई-पत्रिकाओं के संपादन हेतु विश्व के सबसे युवा संपादक के रूप में दर्ज किया गया है।
28 वर्षीय नवनीत पेशे से एक शिक्षक हैं जो जनपद के प्राथमिक विद्यालय भैरवां द्वितीय, हसवा, फतेहपुर में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। वह मूल रूप से रायबरेली निवासी हैं।
Government Advertisement...
शिक्षक नवनीत कुमार शुक्ल बेसिक शिक्षा के उत्थान एवं शिक्षकों के साहित्य सृजन की क्षमता को पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने नवाचारों एवं कार्यकुशलता से न सिर्फ अपने विद्यालय की कायापलट दी है बल्कि विभिन्न महत्वपूर्ण शैक्षिक विषयों पर आधारित 5 पुस्तकों एवं 14 ई-पत्रिकाओं का संपादन भी किया है।
जिसके लिए हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन ने उन्हें सम्मानित किया है। हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा क्षेत्र एवं शिक्षक समाज को गौरान्वित करने पर सगे सम्बंधियों, साथी शिक्षकों एवं साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है।
संपादन के साथ-साथ वह स्वतंत्र लेखन भी करते हैं। समय-समय पर शैक्षिक एवं समाज को जागरूक करने के लिए उनके लेख एवं कविताएं पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं।
उनकी पुस्तक बाल काव्य संग्रह “नन्ही दुनिया का जादुई सफर”, बाल कहानी संग्रह “किलकारी” एवं नारी सशक्तिकरण विशेषांक “अस्तित्व” हाल ही में प्रकाशित हुई हैं जो काफी चर्चित हैं।
#news_source : navneetkshukla013@gmail.com







