
भारत की स्वतंत्र लेखिका आशी प्रतिभा का यह प्रेरक लेख सकारात्मक सोच, आत्मस्वीकृति और जीवन के प्रति संतुष्टि के महत्व को रेखांकित करता है। लेख में हर दिन को नई ऊर्जा और अवसर के रूप में स्वीकार करने का संदेश दिया गया है।
- सकारात्मक सोच से जीवन बने सफल
- हर दिन को बेहतर बनाने का मंत्र
- जीवन में संतुष्टि और आत्मस्वीकृति का महत्व
- तनाव से मुक्ति का सरल मार्ग — सकारात्मक दृष्टिकोण
आशी प्रतिभा
स्वतंत्र लेखिका, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
Government Advertisement...
यही सकारात्मक सोच से हर दिन का स्वागत करें। हम रोज कुछ न कुछ करते हैं। कभी अच्छा समय बिताते हैं तो कभी मध्यम; कभी सच में दिन भर अनेकों बार अकारण ही तनाव के साथ रहते हैं। क्या कभी सोचा है कि अकारण तनाव कैसे उत्पन्न होता है? यह अकारण तनाव हमारी ही उपज है। हम अधिकांशतः सोचने से पहले ही कार्य करते हैं। जब परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं होतीं, तो परिणाम कैसे उचित होगा?
यह सब परिवर्तित हो, इसलिए आपको हर दिवस का स्वागत सकारात्मक विचार के साथ करना चाहिए, क्योंकि हर दिवस आपके जीवन की यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारी आत्मा इस जीवन-काल की यात्रा पर है, इसलिए जब जीवन में सकारात्मकता आएगी तो स्वयं ही सफलता भी आएगी। संतुष्टि आवश्यक है। किसी को देखकर अपनी तुलना करना नहीं, बल्कि अपने जीवन को बेहतर दृष्टिकोण से समझने के लिए स्वयं प्रयासरत होना जरूरी है।
रोज कुछ अच्छा पढ़ना और रोज कुछ नया सीखना ही आपको समृद्ध करता है—यही आपको बेहतर बनाता है। जैसे-जैसे आप जीवन यात्रा करते हैं, आपका अनुभव ही आपकी यात्रा का हिस्सा बनता जाता है। यदि आप हर दृश्य को जीवंत और सुंदर बनाना चाहते हैं तो बस जीना शुरू कीजिए। किसने क्या कहा, क्यों कहा—इन बातों और आलोचनाओं का त्याग कीजिए।
जो जैसा है, उसे वैसा ही स्वीकार करना आपकी उलझनों को समाप्त करता है और व्यर्थ विचारों से मुक्ति देता है। हर दिवस अपनी नवीनता और ऊर्जा लेकर आता है, इसलिए आप भी हर नए दिवस का सकारात्मक सोच के साथ स्वागत करने के लिए तत्पर रहें। क्योंकि हर दिवस, हर दृश्य आपकी आत्मा की यात्रा को समृद्ध करने आता है।









