गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स : छात्रा ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग

कॉलेज का गेटकीपर नरिंदर पाल इस सारी घटना का चश्मदीद था। वह लड़की को बचाने के लिए दौड़ा भी था मगर तब तक वह छलांग लगा चुकी थी।
चंडीगढ़। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में आज सुबह एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक लड़की का मानसिक इलाज चल रहा था। आज सुबह यह छात्रा कॉलेज बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर खड़ी थी।
जिसे सिक्योरिटी गार्ड ने देखा तो उसको लगा कि वह कुछ भी कर सकती है। अब क्या होना था, वह गार्ड जैसे ही उसकी तरफ दौड़ा तो लड़की ने छलांग लगा मार दी। लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गयी।
सूत्रों के अनुसार छात्रा का नाम इशिता है, वह बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। ईशिता की मां (जो कि पंजाब पुलिस में जॉब करती है) ने बताया कि वह मानसिक तनाव में चल रही थी और उकस इलाज भी चल रहा था।
कॉलेज का गेटकीपर नरिंदर पाल इस सारी घटना का चश्मदीद था। वह लड़की को बचाने के लिए दौड़ा भी था मगर तब तक वह छलांग लगा चुकी थी। वहीं कॉलेज की दो छात्राओं ने भी इस घटना को देखा। इशिता ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।