अपराध

गंगोलीहाट : पत्नी, ताई, भाभी और बहन को बड़ियाठ से काट डाला

गंगोलीहाट : पत्नी, ताई, भाभी और बहन को बड़ियाठ से काट डाला, घटना के समय मृतका रमा देवी का पति प्रकाश राम बरात में बाराकोट गया था। प्रकाश राम छोलिया नृत्य टीम का सदस्य है। रमा देवी के तीन साल और 18 माह के दो बच्चे हैं।

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बुरसम गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी, ताई, चचेरी भाभी और चचेरी बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची राजस्व और रेगुलर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस संतोष के खिलाफ 302 और 504 के तहत केस दर्ज कर उसे तलाश रही है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पीएसी तैैनात कर दी गई है।

बोकटा पट्टी के बुरसम गांव के चंतोला तोक निवासी संतोष कुमार ने अपने पड़ोस में रहने वाली ताई हेमंती देवी (70) पत्नी स्वर्गीय शेर राम, चचेरी भाभी रमा देवी (26) पत्नी प्रकाश राम, मायके में आई चचेरी बहन माया देवी पत्नी दीपक राम की शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बड़ियाठ से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद जब वह अपने घर की तरफ निकला तो उसकी बेटी हाथ में खून से सना हथियार देखकर चिल्लाने लगी।

शोर होने पर ग्रामीणों को घटना का पता चला। इसी दौरान आरोपी फरार हो गया। देर शाम जब बच्चाें ने घर का एक कमरा खोला तो उसमें संतोष की पत्नी का लहूलुहान शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला एवं सीओ महेश चंद्र जोशी, तहसीलदार अबरार अहमद पुलिस और राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना के समय मृतका रमा देवी का पति प्रकाश राम बरात में बाराकोट गया था। प्रकाश राम छोलिया नृत्य टीम का सदस्य है। रमा देवी के तीन साल और 18 माह के दो बच्चे हैं। मृतका हेमंती देवी प्रकाश राम की सौतेली मां है।

जानकारी के अनुसार हेमंती देवी से बच्चे न होने के कारण शेर राम ने बसंती देवी से दूसरी शादी की थी। जिस वक्त संतोष राम ने उनके परिवार की तीन महिलाओं की हत्या की उस समय बसंती देवी अपने पोते के साथ गाय से दूध निकालने के लिए गोशाला में गई थी।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

गंगोलीहाट : पत्नी, ताई, भाभी और बहन को बड़ियाठ से काट डाला, घटना के समय मृतका रमा देवी का पति प्रकाश राम बरात में बाराकोट गया था। प्रकाश राम छोलिया नृत्य टीम का सदस्य है। रमा देवी के तीन साल और 18 माह के दो बच्चे हैं।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights