फैंस को नहीं भाया जद हदीद का आकांक्षा को ऐसे खींचना, पकड़ना

फैंस को नहीं भाया जद हदीद का आकांक्षा को ऐसे खींचना, पकड़ना… हालांकि, ऐसा लग रहा है कि आकांक्षा अभी भी उनसे ज्यादा नाराज नहीं हैं। शुक्रवार रात के एपिसोड में जद ने आकांक्षा से कहा कि वह उनसे सिर्फ दोस्ती से ज्यादा की उम्मीद करते हैं।
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में जद हदीद और आकांक्षा पुरी के बीच केमेस्ट्री तो लोगों को पसंद आती है लेकिन जद का उनकी हदें पार करना फैंस को नाराज कर गया। हफ्ते की शुरुआत से एक क्लिप वायरल हुई, जिसमें जद ने आकांक्षा के साथ कुछ ऐसा किया जो लोगों को काफी गलत लगा। मॉडल जद हदीद ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के फैंस को अब नाराज कर रहे हैं।
ऐसा लगता है कि वह मनीषा रानी और आकांक्षा पुरी को पसंद करते हैं और हाल ही में उन्हें कैमरे में कैप्चर किया गया था, तब वो उनके साथ कुछ ज्यादा ही कोजी होने की कोशिश कर रहे थे। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्हें आकांक्षा को लाइव फ़ीड कैमरे पर इस तरह से छूते हुए देखा गया, जिससे वह अनकंफर्टेबल हो गईं। इस क्लिप को देखकर लोग उन्हें बुरी तरह लताड़ रहे हैं।
वीडियो को इस हफ्ते के लाइव फीड से लिया गया है। Akanksha Puri और Jad Hadid बाकी के लोगों के साथ गार्डन एरिया में दिखाई दे रहे हैं। वे बात कर रही थीं, तभी जद ने अचानक उन्हें अपनी बाहों में पकड़ लिया और अपने पास खींच लिया। आकांक्षा उनकी पकड़ से छूटने की कोशिश करती हैं और अपना चेहरा दूसरी ओर घुमा लेती हैं। वह उनसे साफ़ कहती हैं, ‘ऐसा मत करो।’
वह पूछते हैं, ‘क्यों?’ वह कहती हैं, ‘पता नहीं, मुझे छूना इतना पसंद नहीं है।’ जद ने फिर उनके चेहरे को देखा। यह देखकर शो के फैंस निराश हो गए लेकिन उन्होंने क्लियर करने के लिए आकांक्षा की तारीफ भी की। एक ने लिखा, ‘बहुत अच्छा आकांक्षा तुमने उसे वहीं रोक दिया।’ दूसरे ने लिखा, ‘बहुत अच्छी आकांक्षा।’ एक ने ट्विटर पर लिखा, ‘जद हदीद एक ढोंगी और अनपढ़ की तरह क्यों करता है?
आकांशा पुरी और जिया शंकर जैसी लड़कियों को कुछ सीमाएं तय करने की जरूरत है।’ एक ने लिखा, ‘हां, आप किसी को उसकी इजाजत के बिना ऐसे कैसे छू सकते हैं। जद तो आकांक्षा के पीछे कुछ ज्यादा ही पागल है। असल में वह हर किसी के साथ फ्लर्ट कर रहा है।’
हालांकि, ऐसा लग रहा है कि आकांक्षा अभी भी उनसे ज्यादा नाराज नहीं हैं। शुक्रवार रात के एपिसोड में जद ने आकांक्षा से कहा कि वह उनसे सिर्फ दोस्ती से ज्यादा की उम्मीद करते हैं। फिर उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल भी किसी के साथ रिश्ता नहीं बनाना चाहती हैं। जद ने आकांक्षा से यह भी कहा कि वह उनका अपना वर्जन है। दोनों के बीच फिर से वही फ्लर्टिंग हुई, जो वे हमेशा करते हैं।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
बिग बॉस ओटीटी 2 से बेघर हुईं पलक पुरसवानी? दर्शकों को रास नहीं ‘अविनाश’
One Comment