देवभूमि पत्रकार यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव 30 नवंबर को

देवभूमि पत्रकार यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव 30 नवंबर को, प्रदेश महासचिव डा. वी डी शर्मा ने यूनियन के विस्तार, नई गठित इकाइयों, प्रगति के संबंध में सदन को जानकारी दी।
देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी. उत्तराखंड की आज हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आगामी 30 नवंबर को देहरादून में यूनियन के द्विवार्षिक चुनाव कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय जायसवाल जी उक्त घोषणा करते हुए कहा कि यूनियन के वर्ष 2022-24 हेतु द्विवार्षिक चुनाव आगामी 30 नवंबर को राजधानी देहरादून में दोपहर 12 बजे प्रस्तावित किया गया है। इसी दिन होने वाली यूनियन की आम सभा में सर्वसम्मत चुनाव कराने का प्रयास होगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव भी कराया जा सकता है।
जिन सदस्यों का सदस्यता शुल्क 2021-2022 जमा नही होगा वे मतदान व चुनाव लडने के लिए अधिकृत नहीं माने जायेंगे। अत सभी सदस्य अपना शुल्क आगामी 25 नवंबर तक अपना सदस्यता शुल्क हर हाल में जमा करा दें। प्रदेश महासचिव डा. वी डी शर्मा ने यूनियन के विस्तार, नई गठित इकाइयों, प्रगति के संबंध में सदन को जानकारी दी। जिसका सदन ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि यूनियन निरंतर प्रदेश में विस्तार व गतिमान है। अन्य संगठनों के लोग यूनियन में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं । बैठक में मुख्यरूप से पंडित सुभाष चंद जोशी, एस एन उपाध्याय,श्रीमती प्रेमलता भरतरी, प्रदीप चौधरी, रवि अरोड़ा, शशिकांत मिश्रा, सोमपाल सिंह, राजेश भटनागर सरदार हरिओम सिंह, डा. जमशेद उस्मानी, केशवसागर पचोरी, राजकुमार छाबड़ा सहित जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।
देवभूमि पत्रकार यूनियन देहरादून जिला व महानगर इकाई घोषित