
युवक के मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया और उसकी आधी मूंछ को भी काट दी। तमाशा देख रहे लोगों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बहराइच। जनता में से ही अपराधी पैदा हो रहे हैं, जनता की वकील और जनता की न्यायाधीश बन रही है। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दलित युवक को ऐसी सजा देने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दलित युवक को चोरी के आरोप में पकड़कर उसे बिजली के खंभे से बांधकर जामकर पीटा गया।
बहराइच में एक दलित युवक को कुछ लोगों ने स्कूल की शौचालय सीट चोरी के आरोप में पकड़ा और मौके पर ही सजा देने लगे। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर राजी चौराहा निवासी राधेश्याम मिश्रा, रेनू वाजपेई व राकेश तिवारी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जैसा कि समाचार के शुरूआत में ही कहा गया था कि ‘‘जनता में से ही अपराधी पैदा हो रहे हैं, जनता की वकील और जनता की न्यायाधीश बन रही है।’’ अब यहां यह भी साबित हो गया की जनता में से ही तीन अपराधियों में से दो जेल के अंदर हैं। वाह री दुनिया, तेरे रंग अनेक।
Government Advertisement...
बहरहाल, आरोपियों का कहना है कि युवक चोरी करने आया था वो एक नशेड़ी है और नेपाल में भी जेल जा चुका है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अब चोरी करने आया था, तो यह हाल हुआ। चोरी कर चुका है या नहीं, इस बात की किसी को खबर नहीं है।







