आपके विचारफीचर

होली मनाएं हुड़दंग नहीं

सुनील कुमार

रंगों का पर्व होली प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। रंगों के इस पर्व को हमें आपसी भाईचारे के साथ बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए। आनंद मय होली मनाने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है-

(1) रंग खेलने से पहले शरीर व बालों में तेल या वैसलीन लगा लें ताकि रंग आसानी से छूट जाए।
(2) रंग खेलने के लिए ऐसे कपड़े पहनें जिनसे पूरा शरीर ढक जाए।
(3) रंग खेलते समय लोगों के कपड़े न फाड़ें और न ही मुंह पर रंग पोते।
(4) रंग लगाते समय किसी से छेड़-छाड़ या बदतमीजी न करें।
(5) रंग से परहेज करने वालों पर रंग कदापि न डालें। किसी पुरुष या महिला को जबरदस्ती रंग न लगाएं।

(6) महिलाओं, बीमारों, वृद्धों एवं आपत्तिकर्ताओं पर रंग न डालें।
(7) होली खेलने के लिए दानेदार, शीशायुक्त गाढ़े रंगों का प्रयोग कदापि न करें।
(8) होली खेलने के लिए गंदे पानी,कीचड़, कालिख, सफेदा, तारकोल व पेंट का प्रयोग न करें।
(9) मकानों, दुकानों,वाहनों या किसी व्यक्ति के ऊपर रंग से भरे गुब्बारे न फेंके।
(10)किसी वाहन चालक के ऊपर रंग या रंग भरे गुब्बारे न फेंके इससे दुर्घटना हो सकती है।

(11) होली के पावन पर्व पर गांजा,भांग,शराब या अन्य किसी नशीले पदार्थ का सेवन न करें।
(12) होली के नाम पर किसी से जबरिया चंदा न वसूलें।
(13) होली के नाम पर व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से सरकारी संपत्ति को क्षति न पहुंचाएं।
(14) बच्चों को नियंत्रित रखें कि रंग खेलते समय अधिक दौड़-भाग न करें।
(15) होली खेलने के लिए शुद्ध प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग करें।

(16) खाने-पीने के सामान रंग खेलने वाली जगह से दूर रखें।
(17) रंग लगे हाथों से कुछ भी न खाएं क्योंकि खाने की चीजों के साथ पेट में रंग चले जाने से नुकसान हो सकता है‌।
(18) होली मनाने के लिए कोई ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरों को कष्ट पहुंचे।

उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए यदि हम रंग पर्व होली मनाएंगे तो निश्चित रूप से हमारी होली आनंदमय होगी।

रंग-बिरंगे फूलों से हम रंग पर्व मनाएंगे
भुला के सारे शिकवे-गिले सबको गले लगाएंगे।


¤  प्रकाशन परिचय  ¤

Devbhoomi
From »

सुनील कुमार

लेखक एवं कवि

Address »
ग्राम : फुटहा कुआं, निकट पुलिस लाइन, जिला : बहराइच, उत्तर प्रदेश | मो : 6388172360

Publisher »
देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड)

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights