अपराध

दिवाली की शाम दो हत्याओं से दहला बुलंदशहर

चरित्र पर शक में पत्नी का कत्ल...

दिवाली की शाम दो हत्याओं से दहला बुलंदशहर, लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनी ने घायल बंटी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

बुलंदशहर। दीपावली के त्योहार पर रविवार देर शाम बुलंदशहर के नगर और देहात कोतवाली इलाके में एक महिला समेत दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। नगर में पति ने ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं देहात कोतवाली के गांव ताजपुर में शराब के रुपयों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

केस 1 – नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी 50 वर्षीय महिला सुशीला रविवार देर शाम घर पर ही पूजा की तैयारी कर रही थी। रात करीब 9:30 बजे उसका पति घर आया और लाइसेंसी राइफल से पत्नी के सीने पर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी पति को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही आलाकत्ल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए, उसका कहना था कि इसी के चलते उसने पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि, मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

केस 2 – देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी बंटी दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। दीपावली त्यौहार के चलते वह अपने गांव आया हुआ था। बताया गया कि रविवार देर शाम गांव में ही उसका एक व्यक्ति से शराब के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते आरोपी व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया।

लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनी ने घायल बंटी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं जा सका है।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

दिवाली की शाम दो हत्याओं से दहला बुलंदशहर, लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनी ने घायल बंटी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights