उत्तराखण्ड समाचार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम के मन की बात

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम के मन की बात, मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है। मन की बात कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है जिससे हम राष्ट्र और समाज के लिए बेहतर कर सकते हैं। ✍🏻 संवाददाता अशोक शर्मा

गया, बिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया जिसे बाराचट्टी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सुना यह इस कार्यक्रम का 100 वां संस्करण था। सुबह 11:00 बजे से मन की बात कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो दूरदर्शन रेडियो न्यूज़ और मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया गया।

बाराचट्टी प्रखंड में भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह के अध्यक्षता में प्रखंड के 13 शक्ति केंद्रों के 30 बूथों पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है। मन की बात कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है जिससे हम राष्ट्र और समाज के लिए बेहतर कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी सुनील सिंह यादव शक्ति केंद्र प्रभारी धनजय कुमार शक्ति केंद्र कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र सिंह डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता मन्न प्रसाद शिव शंकर उपाध्याय, अजय सिंह चंद्रवंशी ईश्वर यादव वीरेंद्र बहादुर सिंह कौलेश्वरी यादव भीम प्रसाद रघु पासवान आदि मांझी राजकुमार सिंह भोक्ता मुखिया प्रतिनिधि शैलेश कुमार उर्फ गब्बू लाल डॉक्टर दिलीप पासवान जनार्दन तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय रहा।

पिथौरागढ़ के मिर्थि में आईटीबीपी को कैंप विस्तार के लिए मिली नौ हेक्टेयर भूमि


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम के मन की बात, मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है। मन की बात कार्यक्रम से हमें एक दिशा मिलती है जिससे हम राष्ट्र और समाज के लिए बेहतर कर सकते हैं। ✍🏻 संवाददाता अशोक शर्मा

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights