बिहार की बाल पत्रिका का पिथौरागढ में विमोचन
बच्चों में लिखने पढ़ने की संस्कृति को बढ़ाने का अभियान जारी...

बिहार की बाल पत्रिका का पिथौरागढ में विमोचन, उन्होंने कहा कि बच्चों में लिखने पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य हो रहा है। दीवार पत्रिका : एक अभियान इसी श्रृंखला की एक बड़ी कडी है।
पिथौरागढ। बिहार के बेगूसराय जिले के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट की ई पत्रिका “कलरव लर्निंग जर्नल” का जनता पुस्तकालय पियाना पिथौरागढ़ में ऑन लाईन लोकार्पण किया गया।
बच्चों में लिखने पढ़ने की संस्कृति को एक अभियान के रूप में संचालित कर रहे साहित्यकार कवि शिक्षक महेश चंद्र पुनेठा ने इस ई लर्निंग पत्रिका ‘ कलरव’ का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों में लिखने पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य हो रहा है। दीवार पत्रिका : एक अभियान इसी श्रृंखला की एक बड़ी कडी है।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।