पिछले दिन हुई गोलीबरी में 17 अभियुक्त को बाराचट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

अर्जुन केशरी की रिपोर्ट
गया, बिहार। आज कल कानून को हाथ में लेने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। थोड़ी सी विवाद में गोलीबारी शुरू कर देते है,यह घटना है गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बजरकर गांव की। जहां गुरूवार की देर शाम आचानक दो पक्षों के बीच गोलियों की तडतडाहट से पूरा गांव गूंज गया था। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में महिला समेत तीन लोगों को गोली लगी थी। शाहबाज अख्तर 35 वर्ष,अख्तरी खातुन 55 वर्ष एवं राशीद जफर 22 वर्ष गोली लगने से घायल हुए था।
दोनों पक्षों ने अपने अपने आवेदन थाने में दर्ज कराए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर से 17 अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामलखन पंडित ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों में बड़े लोग शामिल होकर गोलीबारी शुरू कर दिए थे। जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों में एक तरफ चांद खां तो वहीं दूसरी तरफ से बबलू कुरैशी उर्फ तनु कुरैशी के साथ अन्य 15 लोग को गिरफ्तारी की गई है। सभी को कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।