नायब तहसीलदार और पुलिस पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

नायब तहसीलदार और पुलिस पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, जमकर मारपीट की थी। इसी क्रम में पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर जानलेवा हमला व अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शाहरूख पुलिस पर जानलेवा हमला करने में भी शामिल था।
संभल। संभल के नायब तहसीलदार अनुज कुमार पर हमला करने का चौथा आरोपी गांव रसूलपुर धतरा निवासी शाहरूख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा गया है। घटना में शामिल पांचवां आरोपी भागा हुआ है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है।
इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी खनन माफिया नूर मुठभेड़ के दौरान बृहस्पतिवार की रात को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को शाहरूख को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मालूम हो मंगलवार को नायब तहसीलदार गांव रसूलपुर धतरा की ओर बकाएदारों से वसूली के लिए जा रहे थे।
हत्या व पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी, अपराधी देहरादून से गिरफ्तार
रास्ते में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। पूछताछ करने पर खनन माफिया बिगड़ गए और उन्होंने हमला कर दिया। इसमें नायब तहसीलदार और उनके अर्दली ने तो भागकर जान बचाई। नायब तहसीलदार की गाड़ी का चालक दीपक को आरोपियों ने पकड़ लिया था।
जमकर मारपीट की थी। इसी क्रम में पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर जानलेवा हमला व अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शाहरूख पुलिस पर जानलेवा हमला करने में भी शामिल था। एक आरोपी भागा हुआ है। अब तक चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।