राष्ट्रीय समाचार

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मानपुर में किया गया एक बैठक का आयोजन

अर्जुन केशरी

गया बिहार। भारतीय जनता पार्टी मानपुर नगर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यसमिति की बैठक आज दिनांक 9 सितंबर 2021 को पंचमुखी मंदिर मानपुर कुम्हार टोली में संपन्न हुआ बैठक मानपुर नगर मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह के निर्देशन में अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रजनीश चौधरी के द्वारा किया गया।

बैठक का संचालन कर रहे मानपुर नगर मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा इस कार्यसमिति बैठक में कोरोना महामारी की तीसरी लहर जो भारत में कहीं-कहीं देखने को सुनने को मिल रहा है,अगर यह महामारी पूर्ण विकराल रूप ले तो हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में अपने क्षेत्र की जनता की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इसी उद्देश्य हर बूथ पर कम से कम दो स्वयंसेवक तैयार रहें।

आगामी बैठक में उन्हें प्रशिक्षण दिला कर स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में अपने क्षेत्रों में जनता की सहायता करने का मौका मिलेगा बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह,दिलीप ताती,आशीष कुमार आर्य, प्रीतम वर्मा,धीरज चौधरी,राहुल साहनी,दुखन पटवा, सहित अनेकों कार्यकर्ता ने भाग लिया और सभी ने संकल्प के तौर पर अगर देश के किसी भी तरह की विपदा आती है तो हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमेशा अपने देश के लिए मर मिटने को तैयार रहेंगे।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights