
राजीव कुमार झा
बिहार में लखीसराय का विधानसभा चुनाव पिछली बार भी काफी दिलचस्प रहा था, और इसकी वजह थी भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा के मुकाबले कांग्रेस के नए नेता अमरेश कुमार अनीस द्वारा दी जा रही कांटे की टक्कर, जिसने लखीसराय के चुनावी परिदृश्य पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
लखीसराय में कल विजय कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर गिरिराज सिंह, सम्राट चौधरी के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहीं। विजय कुमार सिन्हा के नामांकन पत्र दाखिल होने के साथ ही लखीसराय में चुनावी माहौल बदलता दिखाई दे रहा है और प्रेक्षक उनकी जीत की प्रबल संभावना को व्यक्त कर रहे हैं।
Government Advertisement...
विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय में सदैव जनता के जीवन से जुड़े सवालों को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाया है और यहां उन्हें भाजपा की विचारधारा और उसकी राजनीति के प्रसार का श्रेय प्राप्त है। शुरू में यह अनुमान था कि महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में फुलेना सिंह उनका मुकाबला करेंगे, लेकिन नई खबरों के अनुसार अब कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीस विजय कुमार सिन्हा का सामना मौजूदा चुनाव में करेंगे। अमरेश कुमार अनीस बड़हिया के निवासी और लखीसराय जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।







