आयोजित प्रतियोगिता
देवभूमि समाचार द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का अभिलेख
01
भ्रष्टाचार
मार्च 2019
भ्रष्टाचार
⚖️ प्रतियोगिता का विषय
यह प्रतियोगिता मार्च 2019 में आयोजित की गयी, जिसका शीर्षक भ्रष्टाचार था। इसमें चयनित 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया और लेखन का कार्य किया।
👥 प्रतिभागी
02
राजनीति
अक्टूबर 2019
राजनीति
🏛️ प्रतियोगिता का विषय
यह प्रतियोगिता अक्टूबर 2019 में आयोजित की गयी, जिसका शीर्षक राजनीति था। इसमें चयनित 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया और लेखन का कार्य किया।
👥 प्रतिभागी
📝 अतिथि सम्पादक
इस प्रतियोगिता एवं समाचार पत्र के संबंधित अंक के अतिथि सम्पादक बिहार से विजयानन्द विजय थे।
03
नववर्ष
दिसम्बर 2019
नववर्ष
🎉 प्रतियोगिता का विषय
यह प्रतियोगिता दिसम्बर 2019 में आयोजित की गयी, जिसका शीर्षक नववर्ष था। इसमें चयनित 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया और लेखन का कार्य किया।
👥 20 प्रतिभागी
04
महामारी और जीवन
मई 2020
महामारी और जीवन
🦠 प्रतियोगिता का विषय
यह प्रतियोगिता मई 2020 में आयोजित की गयी, जिसका शीर्षक महामारी और जीवन था। इस प्रतियोगिता में रचना एवं रचनाकार का स्तर, मूल्यांकन, और मूल्यांकन के हिसाब से प्रमाण पत्रों का वर्गीकरण किया गया था।
📝 अतिथि सम्पादक
इस प्रतियोगिता और संबंधित अंक के अतिथि सम्पादक झालावाड़ (राजस्थान) से डॉ. राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’ थे।
⚖️ 9 सदस्यीय निर्णायक मण्डल
👥 प्रतिभागियों की संख्या
इस प्रतियोगिता में 39 लोगों से प्रतिभाग किया। जिसमें नियमों के हिसाब से 21 लोगों को सम्मान पत्र और 18 लोगों को प्रमाण पत्र आबंटित किया गया।
👥 सभी 39 प्रतिभागी
यदि निर्णायक मण्डल का कोई भी सदस्य प्रतियोगिता में शामिल है तो उसके स्थान पर मूल्यांकन सम्पादक का मान्य होगी।
05
समाजशास्त्र
जुलाई 2020
समाजशास्त्र
📚 प्रतियोगिता का विषय
यह प्रतियोगिता जुलाई 2020 में आयोजित की गयी, जिसका शीर्षक समाजशास्त्र था। इसमें चयनित 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया और लेखन का कार्य किया।
👥 प्रतिभागियों की संख्या
⚖️ निर्णायक
06
प्यार की परिभाषा
जुलाई 2020
प्यार की परिभाषा
❤️ प्रतियोगिता का विषय
प्यार की परिभाषा विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रेम की अपनी-अपनी समझ, अनुभूति और विचारों को रचनात्मक लेखन के माध्यम से प्रस्तुत किया।
📊 मूल्यांकन की श्रेणियाँ
👥 प्रतिभागी
⚖️ मूल्यांकन करने वाले
07
अपना विषय, अपना शीर्षक, अपना लेखन
अगस्त 2020
अपना विषय, अपना शीर्षक, अपना लेखन
✍️ प्रतियोगिता का विषय
यह प्रतियोगिता अगस्त 2020 में आयोजित की गयी, जिसका शीर्षक अपना विषय, अपना शीर्षक, अपना लेखन था। इसमें चयनित 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया और लेखन का कार्य किया।
👥 10 प्रतिभागी
08
इन्द्रधनुष
नवम्बर 2020
इन्द्रधनुष
🌈 प्रतियोगिता का विषय
यह प्रतियोगिता नवम्बर 2020 में आयोजित की गयी, जिसका शीर्षक इन्द्रधनुष था। इसमें कई प्रतिभागियों ने भाग लिया और लेखन का कार्य किया।
🏆 प्रथम खण्ड — पाठकों की पसंद
🏆 द्वितीय खण्ड
⚖️ निर्णायक
प्रतियोगिता के दूसरे खण्ड में डॉ. प्रीति सक्सेना ने मूल्यांकन करते हुये निर्णायक की भूमिका निभाई।
📋 प्रतियोगिता से संबंधित नियम और शर्तें
- प्रतियोगिता दो खंडों में कराई जा रही है। एक प्रतिभागी एक ही खंड में प्रतिभाग कर सकता है।
- दोनों खंडों से संबंधित नियम देखें-समझें और प्रतियोगिता का हिस्सा बनें।
- प्रतियोगिता में एक निर्णायक का चयन देवभूमि समूह सदस्यों में से और देवभूमि समूह के बाहर से किया जाएगा।
- प्रतियोगिता में एक निर्णायक की भूमिका देवभूमि समाचार के सम्पादक द्वारा निभाई जाएगी।
- उपरोक्त पुरस्कार एक निर्णायक अर्थात सम्पादक को छोड़कर दूसरे निर्णायक को दिया जाएगा।
- पुरस्कार और प्रमाण पत्र विजयी प्रतिभागियों को कूरियर के माध्यम से भेजे जाएंगे।
- प्रतियोगिता के प्रथम खंड में तीन विजेता घोषित होंगे और द्वितीय खंड में एक विजेता को सम्मानित किया जाएगा।
प्रथम खंड: दर्शकों की पसंद
- प्रतियोगिता की समय-सीमा के अन्तर्गत कुल विजिटरों की संख्या पर आधारित।
- प्रतियोगिता की समय-सीमा के दौरान 5-5 दिन के अंतराल में विजिटर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- प्रतियोगिता का शीर्षक रचनाओं का आधार है। इन्द्रधनुष से संबंधित रचना मान्य नहीं होगी।
- रचना गद्य हो पद्य, इन्द्रधनुष की भांति हो। उदाहरणार्थ- जीवन में आने वाले अलग-अलग रंग, पल, सुख, दुःख इत्यादि।
- गद्य रचना 500 से अधिक शब्दों की न हो और पद्य रचना में पंक्तियां 12 से कम न हों। अन्यथा रचना अस्वीकार की जाएगी। प्रतियोगिता में देवभूमि ग्रुप से बाहर के रचनाकार भी भाग ले सकते हैं। लेकिन नये ग्रुप “इन्द्रधनुष” में जुड़ना अनिवार्य है। यह ग्रुप अस्थाई रहेगा, प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद बंद कर दिया जाएगा।
- यदि प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में एक से अधिक प्रतिभागी रहते हैं तो 10 दिन की समय-सीमा बढ़ा दी जाएगी।
द्वितीय खंड: व्याकरण के साथ
- प्रतियोगिता के द्वितीय खंड में गद्य रचना मान्य नहीं है, इस भाग में केवल पद्य रचनाओं को लिया जाएगा।
- प्रतियोगिता में भेजी गयी रचना में 12 पंक्तियों से अधिक न हों और शीर्षक स्वयं लिखकर दें।
- रचना में किसी एक रस का प्रयोग करें और रचना के अंत में लिखकर दें कि किस रस का प्रयोग किया गया।
- रचना में ‘यमक’ और ‘उपमा’ अलंकार का प्रयोग किया जाना आवश्यक है।
- रचना में हिन्दी का प्रयोग हो, न ही अरबी शब्द हो और न ही अंग्रेजी, न ही स्थानीय हिन्दी या कोई भी अन्य।
- रचना में विराम चिन्हों का उचित प्रयोग हो और मात्रात्मक, भावात्मक, चिन्हात्मक तथा व्याकरण की त्रुटियां न हों।
- रचना को निर्णायकों के द्वारा पढ़कर-समझकर अंकन किया जाएगा और अधिक अंक के आधार पर विजयी घोषित किया जाएगा।
09
क्रियेटिव राईटर
जनवरी 2021 एवं जनवरी 2022
क्रियेटिव राईटर
✍️ प्रतियोगिता का विवरण
यह प्रतियोगिता जनवरी 2021 एवं जनवरी 2022 में आयोजित की गयी थी। जिसमें अनेक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और नियमों के अनुसार लेखक/लेखिका के लेखन में क्रिटेविटी तलाशते हुये सम्मानित किया गया है।
