
अर्जुन केशरी की रिपोर्ट।
बाराचट्टी गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज दासमें चरण का मतदान शांति पूर्वक हुआ समापन। आपको बता दें कि दसवीं चरण का मतदान अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बाराचट्टी एवं मोहनपुर प्रखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया है।
जिसके लिए एसएसबी सीआरपीएफ कोबरा जवानों की हर तरफ मतदान केंद्रों पर तैनाती की गई थी इस संदर्भ में मतदाताओं ने बताया कि लोग जागरूक हो गए हैं। कई मतदाता से पत्रकार से पूछताछ में बताया कि हम लोग विकास के आधार पर वोट कर रहे हैं।
Government Advertisement...
हम लोग ना किसी लालच में आकर ना किसी के झांसे में आकर बल्कि जो विकास करें उस आधार पर हम लोग प्रतिनिधि को वोट कर रहे हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा था।
सुबह से ही लोग भारी संख्या में लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर कर अपने मत को दान किए हैं नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद भी मतदाता अपने मत का प्रयोग में काफी उत्साह पूर्वक कर रहे थे क्योंकि प्रशासन अधिकारी भी चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम की थी।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() | From »अर्जुन केशरीसंवाददाताAddress »बाराचट्टी, गया बिहारPublisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
|---|








