
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
तिरंगा… तीन रंग में अद्भुत शक्ति जिससे भारत है शक्तिमान, विश्व में है अपनी पहचान इसे हम उंचा रखेंगे, सदा हीं उंचा रखेंगे। हरा रंग हरियाली धरती केसरिया बुद्धि बलशाली, है सफेद शांति का दर्पण इसे हम उंचा रखेंगे,इसे हम उंचा रखेंगे। #डा उषाकिरण श्रीवास्तव
[/box]
Government Advertisement...

अपना भारत देश महान
तिरंगा है इसकी शान,
इसमें है सबका अरमान
इसे हम उंचा रखेंगे,सदा हीं उंचा रखेंगे।
तीन रंग में अद्भुत शक्ति
जिससे भारत है शक्तिमान,
विश्व में है अपनी पहचान
इसे हम उंचा रखेंगे, सदा हीं उंचा रखेंगे।
हरा रंग हरियाली धरती
केसरिया बुद्धि बलशाली,
है सफेद शांति का दर्पण
इसे हम उंचा रखेंगे,इसे हम उंचा रखेंगे।
चक्र कहे चलते रहना है
कदम न रुकने पाये कभी,
बलिदानियों में नाम लिखेंगे
इसे हम उंचा रखेंगे,सदा ही उंचा रखेंगे।
https://devbhoomisamachaar.com/archives/42867








