
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
बरखा रानी… नदी के घाट पर आकर मन का ठहरना झंझावातों से भरी बीत जाती तुमसे मुलाकातों की कहानी दुपहरी में तुम प्यार में खोई बारिश के मौसम में पनिहारिन सी ख़ामोश बैठी शाम ताजी हवा के झोंकों में लगती सयानी पहाड़ों से उतरकर जिंदगी की तलहटी में तुम गीत गाती… #राजीव कुमार झा
[/box]
Government Advertisement...

तुम्हारा प्यार
सिर्फ़ सच्चा लगता
संदेश पाकर
अपने मन की बातें
कभी कविताओं में
तुमको कहा करता
तुम भूल जाती
क्या प्यार अपना
दोस्ती में ऐसा
कभी नहीं करना
जिंदगी में दो पल
तुम्हारा साथ रहना
सपनों में चांद का
हंसना
बरसात में बहती
नदी के घाट पर आकर
मन का ठहरना
झंझावातों से भरी
बीत जाती
तुमसे मुलाकातों की
कहानी
दुपहरी में तुम
प्यार में खोई
https://devbhoomisamachaar.com/archives/41981
बारिश के मौसम में
पनिहारिन सी
ख़ामोश बैठी शाम
ताजी हवा के
झोंकों में लगती
सयानी
पहाड़ों से उतरकर
जिंदगी की तलहटी में
तुम गीत गाती
नयी नवेली
दुल्हन सी बनी
बरखा रानी








