
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला… हमला होते ही आसपास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को आता देख तेंदुआ मौके से भाग गया। वहीं घायल महिला को रामनगर की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
[/box]
Government Advertisement...
नैनीताल। रामनगर तराई पश्चिमी वन विभाग के रामनगर रेंज स्थित कालूसिद्ध में बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले होते ही आसपास की महिलाओं सहित ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम मौके पर गश्त कर रही है। वहीं महिला का उपचार रामनगर के अस्पताल में चल रहा है।
52 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार कालूसिद्ध की रहने वाली है। महिला शुक्रवार की सुबह पास के ही बगीचे में पशुओं के लिए खास काटने गई थी। इसी बीच वहां पर मौजूद एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया।
हमला होते ही आसपास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को आता देख तेंदुआ मौके से भाग गया। वहीं घायल महिला को रामनगर की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
https://devbhoomisamachaar.com/archives/39087





