
वहां भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, कुमाऊं संयोजक सुखजीत सिंह बोपारायं, प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रताप सिंह, गुरवंत सिंह सोनी ,देवेंद्र सिंह, प्रेम सिंह राणा, जगजीत सिंह आदि थे।
[/box]नानकमत्ता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश संगठन मंत्री अजय ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में शीश नवा अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव ने उन्हें गुरुद्वारा साहिब का इतिहास की पुस्तक देकर सम्मानित किया।
शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री अजय खटीमा में आयोजित जनजाति जन प्रतिनिधि सम्मेलन में शिरकत कर वापस लौटते समय ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह नानकमत्ता साहिब पहुंचे। गुरुद्वारा साहिब के कार्यालय में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह ने उन्हें गुरुद्वारा साहिब का संक्षिप्त इतिहास की पुस्तक देकर सम्मानित किया।
वहां भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, कुमाऊं संयोजक सुखजीत सिंह बोपारायं, प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रताप सिंह, गुरवंत सिंह सोनी ,देवेंद्र सिंह, प्रेम सिंह राणा, जगजीत सिंह आदि थे।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।