
जानवरों की तरह भिड़े प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र, स्कूल के बच्चे भी सहम गए। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। बहरहाल, दोनों को बमुश्किल एक दूसरे से अलग किया गया। दोनों ही मारपीट में घायल हो गईं। मारपीट का यह वीडियो लोगों ने बना लिया…
कासगंज/देहरादून। कासगंज के सहावर विकासखंड के बढ़ारीकलां के प्राथमिक विद्यालय में दोपहर के समय में आपसी कहासुनी के बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षामित्र के बीच जमकर बाल पकड़कर मारपीट हुई। लात घूसे चले। एक दूसरे पर चप्पलें बरसाई गईं। अन्य शिक्षिकाओं ने बचाव किया। मारपीट करते वक्त चुम्बक की तरह चिपके दोनों ध्रुवों को बमुश्किल अलग-अलग किया गया।
इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। बीते शनिवार दोपहर के समय प्रधानाध्यापिका बीनेश कुमारी और शिक्षामित्र साधना के बीच आपस में कहासुनी हुई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट शुरू होने के बाद न पद की गरिमा रही और न ही उम्र की सीमा बची। दोनों जानवरों की तरह लड़ने-झगड़ने लगे। काफी देर तक बाल पकड़कर जमकर मारपीट हुई। दोनों एक दूसरे पर काफी आक्रामक होकर चिल्ला रहीं थीं।
स्कूल के बच्चे भी सहम गए। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। बहरहाल, दोनों को बमुश्किल एक दूसरे से अलग किया गया। दोनों ही मारपीट में घायल हो गईं। मारपीट का यह वीडियो लोगों ने बना लिया और इसे वायरल कर दिया। काफी देर तक विद्यालय में हंगामे की स्थिति बनी रही। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लोगों ने फोन किया। वीडियो वायरल होने के बाद अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं को भी मामले की जानकारी हुई तो उनके बीच भी चर्चाएं होती रहीं।
Government Advertisement...
बीएसए राजीव कुमार को जब प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र के बीच हुई मारपीट की घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए। बहरहाल, परिवर्तन संसार का नियम है और परिवर्तन होने में समय नहीं लगता, बल्कि क्षण -प्रतिक्षण परिवर्तन होते रहते हैं। ऐसा ही किस्सा यह है, जिसमें शिक्षामित्र शिक्षा भूलकर शिक्षा शत्रु बन गयीं और प्रधानाचार्य की पद की गरिमा मारपीटाचार्य तक सीमित रह गयी। कहने का तात्पर्य केवल इतना है कि दूसरे को सुधारने से पूर्व स्वयं को सही दिशा देना ज्यादा जरूरी है।
कभी बाल पकड़े तो कभी चप्पलों से किए वार, जब प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र आपस में भीड़ गईं। वीडियो कासगंज के सहावर विकासखंड के बढ़ारीकलां के प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। pic.twitter.com/iEYYZTJMz2
— Vijay Pundir (@vip_pundir) December 24, 2022
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।








