
आपराधिक प्रवृत्ति से लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता, वीडियो से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात युवकों का यह समूह किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और युवक खेत में हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी…
सहारनपुर/देहरादून। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में अवैध हथियारों के साथ 20 से अधिक अज्ञात युवक एक खेत में अवैध हथियारों को लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
वायरल वीडियो थाना रामपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। एसपी सिटी ने रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी को जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं देवबंद, जो पहले से ही पश्चिमी यूपी का संवेदनशील इलाका है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का हथियारों के साथ इस तरह खुलेआम नजर आना कई बड़े सवाल खड़े करता है। पढ़ने लिखने की उम्र में दर्जनों की संख्या में ये युवा हथियार थामे नजर आ रहे हैं।
वीडियो को लेकर जहां पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं निकाय चुनाव से पहले इतनी संख्या में हथियारों के साथ युवाओं का दिखना किसी बड़ी घटना की तैयारी की ओर इशारा कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अवैध हथियारों के साथ 20 से भी ज्यादा अज्ञात युवक खेत में अवैध हथियारों को लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Government Advertisement...
इनमें ज्यादातर युवाओं के हाथ में हथियार नजर आ रहे हैं और सभी ने चेहरे पर नकाब पहना हुआ है। स्थानी लोगों की मानें तो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल वीडियो थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र का बताया जा रहा है। हथियारों के साथ युवाओं का वीडियो वायरल होने के बाद से क्षेत्रीय लोगों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
वीडियो से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात युवकों का यह समूह किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और युवक खेत में हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी को वीडियो में अवैध हथियार लहराने वाले युवकों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
अवैध हथियारों को लहराते हुए अज्ञात युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र का बताया जा रहा है। @saharanpurpol pic.twitter.com/VvYu4KMI6f
— Vijay Pundir (@vip_pundir) December 22, 2022
उन्होंने कहा कि जांच में तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। बता दें कि जल्द ही जिले में निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में जहां पुलिस आपराधिक प्रवृति के लोगों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं अज्ञात युवकों के हथियार लहराते हुए इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने चौकसी और भी बढ़ा दी है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने युवकों की तलाश के लिए टीमें बनाई हैं और पुलिस तलाश में जुटी हुयी है। दूसरी ओर यदि आम जनमान की बात करें तो सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है। समाज में चेहरे पर नकाब पहनकर और हाथों में हथियार लहराते हुये सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करना एक बुरा संकेत भी है।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।








