
सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख, भारतीय सेना ने हादसे पर बयान जारी किया है और कहा कि वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। परिजन की हरसंभव मदद की जाएगी।
गंगटोक। सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां शुक्रवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई है, जिससे 16 आर्मी के जवानों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हुआ।
जानकारी के मुताबिक, सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे। ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था। जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। बताते हैं कि 4 घायल जवानों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया। जबकि तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।
भारतीय सेना ने हादसे पर बयान जारी किया है और कहा कि वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। परिजन की हरसंभव मदद की जाएगी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में दुर्घटना में शामिल सेना का वाहन चाटेन से थंगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था। मौके पर रेस्क्यू कर लिया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा- उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
खटीमा : शिक्षिका के साथ अभद्रता, पिता और तीन पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- CBI जांच की जरूरत नहीं