
खड़ी छात्रा पर बाइक सवार ने फेंका एसिड, छात्रा की बहन ने बताया कि बाइक पर दो लोग थे। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। लेकिन कैमरे से मैंने पहचान लिया कि दो लोग हनी और सचिन थे।
नई दिल्ली। एसिड अटैक की घटनाओं में फिर बढोत्तरी हो रही है। हालांकि, पहले भी एसिड अटैक की कई घटनायें सामने आई हैं। लेकिन मोदी राज में भी अपराध ऐसे अंगड़ाई लेगा, किसी ने सोचना न था। मोदी जी ने तो विकास विकास चिलवाकर विकास के द्वारा खोल दिये और केजरीवाल जी ने ईमानदारी ईमानदारी चिलवाकर एमसीडी चुनाव में भी डंका बजा दिया।
बहरहाल, सोचने के लिए केवल इतना बचता है कि मोदी राज, योगी राज, केजरीवाल की सत्ता, दीदी का साम्राज्य और हर दा का योग तो देख लिया। अब कौन सा राज ऐसा होगा कि अपराध समाप्त होगा। श्रीमद्भागवत गीता में भी लिखा है कि परिवर्तन संसार का नियम है, तो भैया कब होगा परिवर्तन कि अपराध न हो।
यह मामला दिल्ली के द्वारका क्षेत्र का है, जहां एक लड़के ने स्कूली छात्रा पर एसिड से अटैक किया है। घटना आज सुबह की है और इसके बाद लड़की को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस को करीब 9 बजे मोहन गार्डन के पास छात्रा पर तेजाब फेंकने की सूचना मिली थी।
मामले के संबंध में पुलिस के मुताबिक, छात्रा की उम्र 17 साल है। वह अपनी छोटी बहन के साथ खड़ी थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया। छात्रा ने दो लड़कों पर शक जताया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।
सीसीटीवी के इस फुटेज में देखा जा सकता है कि दो लड़के बाइक से आते हैं और छात्रा पर एसिड फेंक देते हैं। दोनों युवकों ने अपना चेहरा ढक रखा था। इसके बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। पुलिस लगातार युवकों की तलाश कर रही है। लेकिन क्या केवल तलाश करने से और अपराध से संबंधित धारा लगाकर सजा देने से अपराध समाप्त हो जायेगा। कुछ कहा नहीं जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर छात्रा का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा की हालत स्थिर है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर्स इस बारे में ज्यादा जानकारी दे सकते हैं। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी छोटी लड़की भागते हुए घर आई और बताया कि उसकी बड़ी बहन पर एसिड फेंका गया है। जिसके बाद परिवार में भी मातम सा छा गया और अपरा-तफरी में सभी भागते हुये छात्रा के पास पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, हमलावर दोनों युवकों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। इसलिए उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। छात्रा की दोनों आंखों में एसिड चला गया है। छात्रा की बहन ने बताया कि जब हम स्कूल जा रहे थे, तभी दीदी एकदम चीखी, इसके बाद उन्होंने कहा कि पापा को बुलाओ। मैंने उनका चेहरा देखा, मैं घबरा गई। इसके बाद पापा को बुलाया। फिर दीदी को अस्पताल ले जाया गया, जहां अभी उसका इलाज चल रहा है।
छात्रा की बहन ने बताया कि बाइक पर दो लोग थे। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। लेकिन कैमरे से मैंने पहचान लिया कि दो लोग हनी और सचिन थे। दोनों दीदी को पहले से जानते थे, लेकिन कुछ इश्यू हुआ था, इसके बाद बात बंद हो गई थी। हालांकि, दोनों लड़कों की पापा से बात होती थी। ये दोनों लड़के उस स्कूल में नहीं पढ़ते थे। दिल्ली महिला आयोग ने इस घटना पर संज्ञान लिया है।
बहरहाल, यहां भी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर बताया कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें? सोचने वाली बात यह है कि कब आएगा सुशासन? राम राज्य की बात करने से नहीं होता। जरूरत है राम राज्य बनाने की।
खड़ी छात्रा पर बाइक सवार ने फेंका एसिड, देखें वीडियो pic.twitter.com/KaINbUbA64
— देवभूमि समाचार (@devsamachar) December 14, 2022
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।