
कई एकड़ धान में लगे भूरा तना मधुआ किट से क्षतिग्रस्त, किसान राम प्रवेश साव, शिवकुमार केशरी, मनोज यादव, जितेंद्र यादव, चांद यादव रविन्द्र यादव आदि दर्जनों किसान की स्थिति फसल को देखकर चिंता में डूबे हैं।
अर्जुन केशरी
गया, बिहार। इस वर्ष किटों द्वारा फसलों की भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण गया जिला के बाराचट्टी थाना अंतर्गत नदरपुर पंचायत के लहूअरी, महुअरी तथा धमना गांव की है। जहां किटों द्वारा फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
इस संबंध में किसान अनिल केशरी,परेश यादव बताते हैं कि कई एकड़ भूमि में लगी धान की फसल को किटों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। जिससे किसान की कमर तोड़ दी है। वही किसान श्रावण कुमार बताते है कि बहुत आशा और उम्मीद के साथ खून पसीना एक कर किसान फसल को लगाता है।
लेकिन हमेशा कोई ना कोई कारण से फसल क्षति हो जाती हैं। जिससे किसान की स्थिति काफी दयनीय हो जाती हैं। गौरतलब है कि गया जिला बिहार के ऐसे जिला में से एक है जिसमें बारिश का स्तर काफी कम है।
कुछ इलाके में किसान हैंडपंप से किसी प्रकार पूंजी लगाकर खेती करते हैं पर कौन जाने की इनकी उम्मीद पर पानी फेर जाएगा। किसान राम प्रवेश साव, शिवकुमार केशरी, मनोज यादव, जितेंद्र यादव, चांद यादव रविन्द्र यादव आदि दर्जनों किसान की स्थिति फसल को देखकर चिंता में डूबे हैं।
सुनिए उनकी जुबानी…
https://www.instagram.com/tv/CkqcfdmDASz/?utm_source=ig_web_copy_link
कई एकड़ धान में लगे भूरा तना मधुआ किट से क्षतिग्रस्त… pic.twitter.com/Ysqof3B0P6
— देवभूमि समाचार (@devsamachar) November 7, 2022
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() | From »चन्दन कुमारसंवाददाताAddress »बाराचट्टी, गया (बिहार) | Mob : 8102672644Publisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
---|