
यह आरोपी व्यक्ति एक उद्योगपति है और इसका अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद चल रहा है। जिस कारण उसकी पत्नी अपने मायके में निवास कर रही है
देहरादून/बिलासपुर। अपराध के आंकड़ों के अुनसार देखें तो छत्तीसगढ़ एक ऐसा गंदा इलाका है, जहां प्रत्येक दिन सैकड़ों अपराध होते हैं। कभी मारपीट, कभी लड़ाई-झगड़े, कभी बाहर बलात्कार तो कभी घर में बलात्कार, कभी चोरी-डकैती तो कभी मर्डर। इसी श्रृंखला में एक ऐसा मामला आया है, जो मानवता और रिश्तों को शर्मशार करने वाला है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का यह मामला कुछ ऐसा है, जिसमें में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को भी रिश्ता नहीं समझा गया। यहां पिता ने अपनी 9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह एक ऐसा पिता है जिसने इस घिनौनी हरकत को छिपाने के लिए अपनी पत्नी पर दबाव बनाया और इस घटना के बारे किसी को न बताने के लिए कहा।
जानकारी के अनुसार, यह आरोपी व्यक्ति एक उद्योगपति है और इसका अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद चल रहा है। जिस कारण उसकी पत्नी अपने मायके में निवास कर रही है। बावजूद इसके भी उसका पति अर्थात आरोपी व्यक्ति/उद्योगपति अपनी बेटी से मिलने आता रहता था। इसी दौरान उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दुष्कर्म के बारे में जब बेटी ने इस बारे में मां को बताया, तो यह सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
Government Advertisement...
हालांकि, महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है, लेकिन आरोपी पिता/व्यक्ति/उद्योगपति फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी पता चला है कि महिला की शादी साल 2014 में हुई थी। शादी के बाद बेटी हुई लेकिन पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं रहे। पति के रोज के नाटक इस प्रकार थे कि बिना बात वाद-विवाद करना और झगड़ा करना। वह व्यक्ति अधिकांशतः प्रताड़ित करता था।







