
ओम प्रकाश उनियाल
15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। इसके तहत केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम शुरु किया है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को सफल बनाने की अपील प्रधानमंत्री ने की है। अब तक तिरंगा केवल राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर व सरकारी भवनों पर फहराया जाता था। जिसका समय भी तय था। सूर्यास्त के बाद तिरंगा नहीं फहराया जाता था।
अब नियमों में बदलाव कर दिया गया है। घर-घर तिरंगा किसी भी समय फहराया जा सकेगा। तिरंगा देश की आजादी का प्रतीक होने के साथ-साथ देश का गौरव व सम्मान भी है। यह एक ऐसी धरोहर है जो देश की आजादी के लिए अपने प्राण खुशी-खुशी से न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारी वीरों की गाथा का स्मरण कराती है भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों का है। तीनों रंगों का महत्व अलग-अलग है।
Government Advertisement...
जो कि प्रेरित करते हैं देश के लिए बलिदान, शांति व उन्नति की सोच रखने के लिए। हर आजाद राष्ट्र का अपना झंडा होता है। जिसकी गरिमा बनाए रखना उस देश के नागरिकों का कर्तव्य होता है। लेकिन, हमारे देश में राष्ट्रीय ध्वज को इतने हल्के में लिया जा रहा है कि उस पर भी राजनीति की जा रही है।
तिरंगा किसी की व्यक्तिगत धरोहर नहीं है बल्कि देश के तमाम नागरिकों का समान अधिकार है उसकी गरिमा बनाए रखने का। सरकार ने आम नागरिक को देशप्रेम व देशभक्ति के प्रति जागरूक करने का जो प्रयास किया है वह सराहनीय है। मगर सोशल मीडिया की डीपी पर लगाने की बात जरा समझ से परे है और अटपटी-सी भी लगती है।
तिरंगे का सम्मान करने की सोच तो सभी की ही होनी चाहिए। हमारे देश में तो ऐसे भी लोग हैं जो तिरंगे की अहमियत समझते ही नहीं। किसी भी मुद्दे पर तिरंगे का अपमान कर डालते हैं। तिरंगा फूंका जाता है, फाड़ा जाता है। ऐसे देशद्रोहियों के लिए यह अभियान एक सबक भी होगा। राजनीति से दूर रखना होगा तिरंगे को। विजय का द्योतक तिरंगा हमेशा लहराते हुए ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा……’ पंक्तियां याद दिलाता रहेगा।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() | From »ओम प्रकाश उनियाललेखक एवं स्वतंत्र पत्रकारAddress »कारगी ग्रांट, देहरादून (उत्तराखण्ड) | Mob : +91-9760204664Publisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
|---|








