
राजीव कुमार झा
बिहार के लखीसराय जिले में स्थित बड़हिया टाल में इस साल चना मसूर और मटर की काफी कम पैदावार से इस इलाके के किसानों में मायूसी फैली है ! इह बार आम के पेड़ों पर भी मंजर काफी कम दिखाई दे रहे हैं|
बड़हिया आम के पुराने बगीचों के लिए भी प्रसिद्ध है ! यहां टाल में आम तौर पर मसूर की पैदावार अगर दस बीघा मन के हिसाब से होती है तो इसे किसान ठीक ठाक पैदावार के रूप में देखते हैं, लेकिन इस साल सिर्फ दो बीघा मन के हिसाब से इस फसल की पैदावार हुई है|
बाकी फसलों की उपज भी इस साल इसी प्रकार है ! बड़हिया टाल में किसान साल में सिर्फ एक फसल उगाते हैं ! बरसात में टाल गंगा नदी के बाढ़ की पानी में डूब जाता है और गर्मी में यहां सूखा रहता है|
गंगा का पानी इस नदी में तलछट के जमाव से अब आशिन – कार्तिक में ठीक से नहीं निकल पाता और यहां इस साल इसी वजह से दलहन की बुआई समय पर नहीं हुई ! इस साल दलहन की खराब फसल का यह मुख्य कारण बताया जा रहा है!
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() | From »राजीव कुमार झाकवि एवं लेखकAddress »इंदुपुर, पोस्ट बड़हिया, जिला लखीसराय (बिहार) | Mob : 6206756085Publisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
---|