शहर के 25 क्षेत्र डेंगू से प्रभावित, 20 नए मरीज मिले

शहर के 25 क्षेत्र डेंगू से प्रभावित, 20 नए मरीज मिले, सबसे अधिक मरीज अजबपुर कला और धर्मपुर में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाई रिस्क एरिया में रोजाना टीम जा रही है और डेंगू के मरीज खोज रही है। डेंगू के लार्वा की जांच हो रही है।
देहरादून। बारिश का प्रकोप कम नहीं हो रहा है और डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को जिले में डेंगू के 20 नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। शहर में 25 क्षेत्रों में अब तक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इन एरिया में हाई अलर्ट जारी किया गया था।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 17655 मरीजों की जांच की जा चुकी हैं। इसमें कुल 286 मरीज डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। अबतक 224 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 61 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि एक मरीज की मौत भी हो चुकी।
सबसे अधिक मरीज अजबपुर कला और धर्मपुर में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाई रिस्क एरिया में रोजाना टीम जा रही है और डेंगू के मरीज खोज रही है। डेंगू के लार्वा की जांच हो रही है।
यूपीसीएल के ऋषिकेश विद्युत वितरण खंड में 17 लाख का गबन
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
देवभूमि समाचार, हिन्दी समाचार पोर्टल में पत्रकारों के समाचारों और आलेखों को सम्पादन करने के बाद प्रकाशित किया जाता है। इस पोर्टल में अनेक लेखक/लेखिकाओं, कवि/कवयित्रियों, चिंतकों, विचारकों और समाजसेवियों की लेखनी को भी प्रकाशित किया जाता है। जिससे कि उनके लेखन से समाज में अच्छे मूल्यों का समावेश हो और सामाजिक परिवेश में विचारों का आदान-प्रदान हो।
देवभूमि समाचार की टीम के द्वारा देश-प्रदेश की सूचना और जानकारियों का भी प्रसारण किया जाता है, जिससे कि नई-नई जानकारियां और सूचनाओं से पाठकों को लाभ मिले। देवभूमि समाचार समाचार पोर्टल में हर प्रकार के फीचरों का प्रकाशन किया जाता है। जिसमें महिला, पुरूष, टैक्नोलॉजी, व्यवसाय, जॉब अलर्ट और धर्म-कर्म और त्यौहारों से संबंधित आलेख भी प्रकाशित किये जाते हैं।