2 सगे भाइयों की सरेआम चाकूओं से गोदकर हत्या

2 सगे भाइयों की सरेआम चाकूओं से गोदकर हत्या, पुलिस को सूचना मिली थी कि नालागढ़ से रामशहर मार्ग पर दो किमी दूरी पर दरगाह के पास दो युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को अस्पताल लाया गया।
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन से डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। मृतक पंजाब के जालंधर के कीवा गांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम वरुण और कुनाल है। वरुण पिछले लंबे समय से सोलन के नालागढ़ में काम करता था और उसका छोटा भाई कुनाल इन दिनों उसके पास आया हुआ था। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और दोनों भाइयों की हत्या करने के बाद बड़े आराम से फरार हो गए।
पुलिस ने हिमाचल से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाके लगा दिए हैं। दोनों भाइयों को चाकू से गोदकर मारा गया था। इस डबल मर्डर की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार शाम 6 बजे की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि नालागढ़ से रामशहर मार्ग पर दो किमी दूरी पर दरगाह के पास दो युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुनाल (21) और वरुण (19) के रूप में हुई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि तीनों हत्यारे नालागढ़ में पहुंचकर दोनों भाइयों की रेकी कर रहे थे और उनके बारे में कई लोगों से पूछताछ की थी। इस मामले पर डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि 2 सगे भाइयों की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले की जांच की जा रही है। इनका पैसों को लेकर कुछ आपसी विवाद था।
टीचर बना रहे थे दबाव, 12वीं की छात्रा ने कर लिया स्कूल में सुसाइड
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
One Comment