उत्तर प्रदेश

1st Birthday Party : सब्जी की खौलती कड़ाही में गिर पड़ा मासूम

1st Birthday Party : सब्जी की खौलती कड़ाही में गिर पड़ा मासूम, मेहमानों के लिए दावत का इंतजाम किया गया था। इसी बीच जब हलवाई बड़ी कड़ाही में सब्जी बना रहा था। तभी बच्चा वंश वहां जा पहुंचा और भट्टी की तेज आंच में खौल रही सब्जी में गिर गया। कड़ाही में गिरने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया था। 

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में दर्दनाक हादसा सामने आया है। पहले जन्मदिन पर मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। खेलते खेलते बच्चा अचानक खौलती हुई सब्जी की कड़ाही में गिर गया। बच्चे के चीखने पर परिजन दौड़ पड़े। उसे खौलती सब्जी से बाहर निकाला।

आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के जन्मदिन की खुशियां अब मातम में बदल गई हैं। दिल दहला देंने वाली ये घटना आगरा के कागारौल कस्बे की है।

सालभर पहले कस्बे के रहने वाले विनोद की पत्नी ने जुड़वां बच्चों (एक बेटा और बेटी) को जन्म दिया था। बेटे का नाम वंश और बेटी का नाम वंशिका रखा था। अब सोमवार यानी 9 मई को दोनों बच्चों का पहला जन्मदिन था। घर में पूजा का कार्यक्रम रखा गया। रिश्ते नातेदारों को बुलाया गया।

मेहमानों के लिए दावत का इंतजाम किया गया था। इसी बीच जब हलवाई बड़ी कड़ाही में सब्जी बना रहा था। तभी बच्चा वंश वहां जा पहुंचा और भट्टी की तेज आंच में खौल रही सब्जी में गिर गया। कड़ाही में गिरने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया था। आनन फानन में मासूम को कड़ाही से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

डॉक्टरों ने बुरी तरह बच्चे की नब्ज टटोलकर मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत के बाद अब विनोद के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। अपने इकलौते बेटे की दुखद मृत्यु के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी को लाये इलाज कराने, कर दिया डॉक्टर का कत्ल, पुलिसकर्मी घायल


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

1st Birthday Party : सब्जी की खौलती कड़ाही में गिर पड़ा मासूम, मेहमानों के लिए दावत का इंतजाम किया गया था। इसी बीच जब हलवाई बड़ी कड़ाही में सब्जी बना रहा था। तभी बच्चा वंश वहां जा पहुंचा और भट्टी की तेज आंच में खौल रही सब्जी में गिर गया। कड़ाही में गिरने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया था। 

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights