उत्तराखण्ड समाचार

सड़क पर घसीटती मिली महिला, हाथ-पैर बंधे थे…मुंह में ठूंसा था कपड़ा

महिला स्वस्थ्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला पनगरा, नरैनी बांदा से मछरिहा शिवरामपुर अपनी बहन के घर जा रही थी। रास्ते मे कुछ लोगों ने बोलेरो से लाकर काली घाटी में फेंक दिया।

चित्रकूट। चित्रकूट जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र के काली घाटी में एक महिला सड़क किनारे मिली। उसके हाथ-पैर साड़ी से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सुबह करीब सात बजे महिला खुद घसीटते हुए सड़क किनारे पहुंची। महिला ने राहगीरों से मदद मांगी।

राहगीरों ने की सूचना पर प्रभारी निरिक्षिक रीता सिंह व सरैया चौकी इंचार्ज मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के हाथ-पैर खोले और मुंह मे ठूंसे कपड़े को हटाया। इसके बाद मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मले जाया गया।

महिला स्वस्थ्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला पनगरा, नरैनी बांदा से मछरिहा शिवरामपुर अपनी बहन के घर जा रही थी। रास्ते मे कुछ लोगों ने बोलेरो से लाकर काली घाटी में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला के पति की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है।


Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights