
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
संयुक्त कार्यवाही में ट्रक के साथ मादक पदार्थ डोडा बरामद… जिनमें से एक ट्रक में 28 किलो डोडा चूर्ण के साथ एक ड्राइवर और एक ट्रक में 4 किलो डोडा के साथ ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया गया। #अर्जुन केशरी
[/box]
Government Advertisement...
बाराचट्टी, गया। दिनाँक 12/06/2024 को 29वी वाहिनी एस एस बी. बीबीपेसरा के समवाय प्रभारी निरीक्षक अंबुज कुमार को गुप्त सूचना मिली कि गाड़ी संख्या पीबी 23 के 9875 और पीबी 11 सीएफ 6611 में चौपारण (झारखंड) के तरफ से ट्रक में मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है।
तत्पश्चात एस एस बी बीबीपेसरा और बाराचट्टी पुलिस ने साथ मिलकर एक संयुक्त टीम का गठन किया, एस एस बी बीबीपेसरा और बाराचट्टी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सुलेबट्टा जी टी रोड पे वाहन की जांच की गई, जांच के दौरान चौपारण झारखंड से आ रही दो ट्रकों PB23K9875 और PB11CF6611को सूचना के आधार पर जांच किया गया।
जिनमें से एक ट्रक में 28 किलो डोडा चूर्ण के साथ एक ड्राइवर और एक ट्रक में 4 किलो डोडा के साथ ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर और खलासी सभी पंजाब के रहने वाले है।जब्त किए ट्रक और ट्रक ड्राइवर को अग्रिम कार्रवाई के लिए बाराचट्टी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
https://x.com/i/status/1801179083444716031
https://devbhoomisamachaar.com/archives/39571








