राष्ट्रीय समाचार

शादी के रस्मों के बीच पहुंची प्रेमिका को देख मंडप से भाग गया दूल्हा

प्रेमिका के वापस चले जाने के बाद प्रेमी फिर से मंडप पहुंच गया। बाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के परिजनों में वार्ता हुई। जिस पर दुल्हन पक्ष के लोग मान गए। तब जाकर तड़के में विवाह की रस्में पूरी हुईं। दूल्हा- दुल्हन को साथ लेकर विदा हो गया। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

अमरोहा। प्रेमी द्वारा शादी करने की सूचना पर प्रेमिका जीजा और पुलिस को साथ लेकर मंडप में पहुंच गई। प्रेमिका को देखकर दूल्हा बना प्रेमी वहां से भाग निकला। जिसके बाद प्रेमिका ने हंगामा खड़ा कर दिया। रात भर मंडप में ड्रामा चलता रहा। हालांकि, दूल्हे के परिजनों ने किसी तरह उसे समझाया। जिसके बाद वह चली गई।

तड़के में विवाह की रस्में पूरी हुईं और परिजनों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जनपद बिजनौर के एक गांव की युवती अपने जीजा के साथ थाने आई। कहा कि उसका प्रेमी की नगर के एक बैंक्वेट हॉल में शादी हो रही है।

बताया कि उसने उसके साथ शादी भी की हुई है। पुलिस ने इस संबंध में युवती से शादी किए जाने के प्रमाण मांगे तो वह दिखाने में नाकाम रही। युवती के जोर देने पर पुलिस को उसके साथ मंडप भेज दिया गया। जैसे ही प्रेमिका पुलिस संग वहां पहुंची तभी उसे देखकर दूल्हा बना प्रेमी मौके से भाग गया।

प्रेमिका ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। दुल्हन व बरातियों में हलचल मच गई। दुल्हन पक्ष के लोग आपस में चर्चा करने लगे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस प्रेमिका को अपने साथ थाने ले आई। मंडप से दूल्हे के भाग जाने व पुलिस के समझाने पर प्रेमिका अपने जीजा के साथ वापस बिजनौर चली गई।

प्रेमिका के वापस चले जाने के बाद प्रेमी फिर से मंडप पहुंच गया। बाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के परिजनों में वार्ता हुई। जिस पर दुल्हन पक्ष के लोग मान गए। तब जाकर तड़के में विवाह की रस्में पूरी हुईं। दूल्हा- दुल्हन को साथ लेकर विदा हो गया। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।


Advertisement… 


Advertisement… 

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights