अपराधउत्तर प्रदेश

रील लाइक से शुरू दोस्ती, आबरू पर खत्म; दरिंदे ने नोचा जिस्म

इतना ही नहीं दुकान में भैंस खरीदने के लिए रखे हुए 60 हजार रुपये भी हड़प लिए। युवक की धमकियों से परेशान महिला ने 18 फरवरी को जान देने का प्रयास किया। पति को जब इस घटना की जानकारी हुई, तो वह पत्नी के साथ सोमवार को थाने पहुंचा है। 

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट करना महिला को महंगा पड़ गया। रील लाइक करने वाले पड़ोसी युवक से महिला की नजदीकी हो गई। युवक ने महिला की अश्लील क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही घर में रखे हुए आभूषण एवं नकदी भी हड़प ली। अब युवक पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली महिला परचून की दुकान चलाती है। साथ ही इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट करती है। उनके पोस्ट को देखकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक अकसर रील लाइक करके कमेंट करता था। कुछ दिनों बाद महिला और युवक के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक ने महिला की बिना जानकारी के उसकी अश्लील क्लिप तैयार कर ली।

इसके बाद वह महिला को फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जब महिला ने संबंध बनाने से इनकार किया, तो युवक ने महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने 26 दिसंबर को परचून की दुकान में उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं दुकान में भैंस खरीदने के लिए रखे हुए 60 हजार रुपये भी हड़प लिए। युवक की धमकियों से परेशान महिला ने 18 फरवरी को जान देने का प्रयास किया। पति को जब इस घटना की जानकारी हुई, तो वह पत्नी के साथ सोमवार को थाने पहुंचा है। जहां आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।


Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights