युवक को लाठी-डंडों से पीटा… फिर काट दिया गुप्तांग

इसी बात की खुन्नस के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। जीतेंद्र ने बताया कि उसके पास 30 बीघा जमीन है। दो पुत्र एक पुत्री है। उसने पहरा चौकी और गौरिहार थाने में आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर गौरव को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
बांदा। बांदा जिले में खेत से मवेशी हाकने को लेकर पांच महीने से चल रहे विवाद के चलते युवक को दो भाइयों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। उसके बाद हसिया से उसका गुप्तांग भी काट दिया। लहूलुहान हालत में उसे उसके घर के बाहर फेंककर भाग निकले। पिता ने चौकी व थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे कानपुर के लिए रेफर किया है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी गौरव (20) गुरुवार की सुबह चार बजे करीब अपने खेत से मवेशी हाकने जा रहा था। उसी समय उसके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले दो भाइयों ने उसे पकड़कर घर के अंदर घसीट ले गए। दोनों भाइयों ने गौरव को लाठी-डंडों से जमकर पीटा और उसका हसिया से गुप्तांग काट दिया। घटना में लहूलुहान होने पर उसे उसके घर के बाहर फेंककर दोनों भाई भाग निकले।
आखिर कौन हैं भारामल मंदिर के महंत, जिनकी हत्या के…
गौरव के पिता जीतेंद्र सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसी कमलेश सिंह व राजू सिंह यादव पुत्रगण राजाराम यादव से खेत में मवेशी घुसने को लेकर पांच महीने से विवाद चल रहा है। उनके व कमलेश आदि के खेत अगल-बगल हैं। अक्सर मवेशी खेत में घुस जाते हैं। इसको लेकर उनका झगड़ा हो चुका है।
इसी बात की खुन्नस के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। जीतेंद्र ने बताया कि उसके पास 30 बीघा जमीन है। दो पुत्र एक पुत्री है। उसने पहरा चौकी और गौरिहार थाने में आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर गौरव को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया है। हालांकि, गांव में प्रेम-प्रसंग में प्राइवेट पार्ट काटे जाने की चर्चा रही।
गणतंत्र दिवस पर कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री और पार्षदों में विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात
इसे अफवाह बताते हुए युवक के पिता ने सिरे से खारिज किया है। घायल के पिता ने बताया कि उनके और आरोपियों के खेत अगल-बगल पड़ते है। आरोपी मवेशी भगाकर उनके खेत में छोड़ देते थे। इस बात को लेकर पांच माह से विवाद चल रहा है। इसके चलते बेटे को मारा पीटा और हसिये से गुप्तांग काट दिया।