
चर्चा है कि ट्रक चालक को उसकी पत्नी ने गलत फंसाया है। इसके पीछे वजह है कि महिला का एक युवक से संबंध है। पति ने दोनों को पकड़ लिया, जिसके बाद केस दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नाई ने कहा कि केस तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है।
[/box]गोरखपुर। गोरखपुर जिले में खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता पर आठ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पत्नी का आरोप है कि नशे में धुत पति ने बेटी संग दुष्कर्म किया। पुलिस ने मासूम की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सूचना के बाद सीओ मौके पर पहुंचे और जांच की।
उधर, गांव में कुछ और ही चर्चा है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं होने की वजह से केस दर्ज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, दंपती की आठ वर्षीय बेटी है। सभी साथ में रहते हैं। पत्नी का आरोप है कि ट्रक चालक पति, शराब पीने का आदी है। नशे में धुत पति ने बृहस्पतिवार रात मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। जिस समय घटना हुई, वह सो रही थी।
Read This : 50 हजार रुपये रंगदारी दो वर्ना दुष्कर्म में फंसा दूंगी…
बच्ची के चीखने-रोने की आवाज सुनने पर उसकी आंख खुली तो पति की हरकत देखकर दंग रह गई। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार को जांच के लिए एएसपी/सीओ राहुल भाटी को मौके पर भेजा गया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
Read This : पांच साल से बाप कर रहा था नाबालिग बेटियों संग दुष्कर्म
चर्चा है कि ट्रक चालक को उसकी पत्नी ने गलत फंसाया है। इसके पीछे वजह है कि महिला का एक युवक से संबंध है। पति ने दोनों को पकड़ लिया, जिसके बाद केस दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नाई ने कहा कि केस तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। मामले में पति-पत्नी के आपसी रिश्ते ठीक न होने की बात सामने आई है। बच्ची के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।
https://devbhoomisamachaar.com/archives/34839